Wednesday 25 November 2015

DHOBI AAYA


"धोबी आया"

धोबी आया, धोबी आया, कितने  कपडे लाया,
एक, दो, तीन, एक, दो, तीन। 
धोबी आया, धोबी आया, कितने  अच्छे  कपडे लाया,
चार, पांच, छेह, चार, पांच, छेह। 
धोबी आया, धोबी आया, कितने  कपडे लाया,
सात, आठ, नौ, सात, आठ, नौ। 
धोबी आया, धोबी आया, कितने  कपडे लाया,
दस, दस, दस, पुरे दस, दस, दस। 

Tuesday 24 November 2015

Naani Maa Ne Tota Pala


"नानी माँ ने तोता पाला" 
नानी माँ ने तोता पाला,
करता दिनभर गड़बड़ झाला,
पिंजरे में ही दौर लगाता,
मिट्ठू मिट्ठू कह कर गाता,
जाने कब करता आराम,
नाम बताता मिट्ठू राम.

Monday 23 November 2015

SAWERA




सवेरा 

सूरज निकला मिटा अँधेरा,

देखो बच्चो, हुआ सवेरा,

आया मीठी हवा का फेरा,

चिड़िया ने फिर छोड़ा बसेरा,

जागो बच्चो, अब मत सोओ ,

इतना सुन्दर समय ना खोयो।

CHANDA MAAMA


चंदा मामा 
चंदा मामा गोल मटोल,
कुछ तो बोल, कुछ तो बोल,
कल थे आधे, आज हो गोल,
खोल भी दो अब अपनी पोल,
रात होते ही तुम आ जाते,
संग  साथ सितारे लाते,
लेकिन दिन में कहां छिप जाते,
कुछ तो बोल, कुछ तो बोल.

Sunday 22 November 2015

TIK TIK TIK




टिक टिक टिक 


घड़ी है करती टिक टिक टिक,

गाड़ी चलती चिक चिक चिक,

घंटी बजे टुन टुन टुन ,

गुड़िया नाचे छुन छुन छुन,

घोड़ा भागे टप टप टप,

पानी बरसे छप छप छप,

चिड़िया करती चीं चीं चीं,

मुन्नी रोती ऊं ऊं ऊं

NATH KHAT CHUHA




नटखट चूहा


नटखट चूहा टोपी वाला,

रुन झुन करता, टप टप करता,

ताली बजाता, शोर मचाता,

कूदता फांदता बिल में जात.


EK EK



एक एक

एक एक यदि पेड़ लगाओ,


तो तुम बाग लगा दोगे।

एक एक यदि ईट जोड़ो,

तो तुम महल बना दोगे।

एक एक यदि पैसा जोड़ो,

तो बन जाओगे धनवान। 

एक एक यदि अक्षर पढ़ लो,

तो बन जाओगे विद्वान।

RAILGAADI


रेल गाड़ी 
छुक छुक छुक छुक धुआं छोडती ,
खूब सवारी ले जाती है,
काला इंजन लाल है डब्बे,
हटो, रेलगाड़ी आती है